ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उमा भारती बोली- सनातन धर्म राजनेताओं का नहीं, विद्वानों और धर्म गुरुओं का विषय, नेतागण रोटी, कपड़ा और मकान के बारे में सोचे

सीहोर : भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती आज सीहोर के प्राचीन सिद्ध विनायक प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची। उन्होंने मंदिर में भगवान श्री गणेश के जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी पर आयोजित महाआरती में हिस्सा लिया और विधिविधान से गणेशा जी की पूजा अर्चना की। यहां मीडिया से चर्चा के दौरान सनातन धर्म को लेकर कहा कि ये राजनेताओं का विषय नहीं है। ये विद्वानों और धर्म गुरुओं का विषय है। नेतागण रोटी, कपड़ा और मकान के बारे में सोचे। वहीं महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने पर पीएम मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि 1996 में देवगौड़ा ने बिल पेश किया था बाद में ये बिल स्टैंडिंग कमेटी में चला गया था। मैंने इस बिल के संबंध में एक संसोधन भी पेश किया था और आज ही पीएम मोदी को पत्र लिखकर उस संशोधन की कॉपी भेजी है ओर मैं चाहती हूं कि बिल को संशोधन के साथ पेश किया जाए। उन्होंने कहा कि मैं इस बिल को लेकर तब भी खुश थी और आज भी खुश हूं।

नई संसद भवन को लेकर उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही कम समय में इस भवन का निर्माण कार्य पूरा कराया है। मैं उनको इसके लिए धन्यवाद देती हूं। सनातन धर्म पर उठे विवाद को लेकर उमा भारती ने कहा कि ये राजनेताओं का विषय नहीं है। ये विद्वानों और धर्म गुरुओं का विषय है। नेता रोटी, कपड़ा और मकान के बारे में सोचे। सनातन धर्म के बारे में धर्म गुरु विचार करेंगे। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा के बारे में कहा कि कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा कहीं जनता के आक्रोश का शिकार न हो जाए।

मैं शिवराज की प्रवक्ता नहीं

वहीं कमलनाथ द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान को झूठ की मशीन कहने पर कहा कि मैं सीएम शिवराज की प्रवक्ता नहीं हूं. यह उनसे पूछिए।

Related Articles

Back to top button