ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बुजुर्ग को मृत बताकर पंचायत ने बंद कर दी पेंशन, डेढ़ साल से चक्कर काट रहा दंपति

भिंड। शहर से लगी हुई बाराकलां पंचायत में एक बुजुर्ग महिला को मृत बताकर वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई। मामला सामने आने के बाद पंचायत के सचिव ने बुजुर्ग महिला को दूसरा बैंक खाता खुलवाने की सलाह दे दी। पिछले डेढ़ साल से पेंशन शुरू कराने की उम्मीद में बुजुर्ग दंपत्ती शासकीय कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं।

वृद्धा को कागज में किया मृत घोषित

83 वर्षीय शिव नारायण ओझा निवासी बाराकलां ने बताया कि फरवरी 2022 से उनकी 75 वर्षीय पत्नी लोंगश्री के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन के रुपये आने बंद हो गए। मैंने इसकी शिकायत तत्कालीन सचिव से की। लेकिन सचिव पहले तो एक-दो महीने मुझे तरह-तरह की बातें करके घुमाता रहा। जब मैंने 181 पर इसकी शिकायत की तो पता चला कि दस्तावेजों में मेरी पत्नी को पंचायत सचिव के द्वारा मृत बताया गया है, इसलिए पेंशन बंद हुई है।

डेढ़ साल से भटक रहे वृद्ध

इसके बाद सचिव ने मुझे नया बैंक खाता खुलवाने की बात कही। इसके बाद मैंने मार्च 2023 में पत्नी के नाम से नया बैंक खाता भी खुलवा लिया। लेकिन इसके बाद पंचायत सचिव को पंचायत से हटा दिया गया। पिछले डेढ़ साल से मैं और मेरी पत्नी पेंशन शुरू कराए जाने को लेकर जनसुनवाई से लेकर सरकारी कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है।

Related Articles

Back to top button