ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में फेसबुक व इंस्टाग्राम से स्वच्छता का पाठ पढ़ाएंगे नगरीय निकाय

भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने और नगरीय निकायों की सेवाओं की जानकारी देने के लिए अब सरकार इंटरनेट मीडिया के विभिन्न आयामों का सहारा लेगी। इसके तहत नगरीय निकायों को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, ट्विटर और वाट्सएप समेत अन्य इंटरनेट मीडिया के माध्यमों में पेज व ग्रुप बनाने होंगे। इसके जरिये जनता को सफाई, सीवेज, नल कनेक्शन, हरित क्षेत्र व तालाबों के संरक्षण समेत अन्य जानकारियां प्रसारित की जाएंगी। साथ ही इसमें जनता को सुझाव देने का मौका भी मिलेगा। इसी के आधार पर नगरीय निकाय व्यवस्थाओं में सुधार करेंगे।

बता दें कि अमृत योजना-दो के तहत जलापूर्ति, सीवरेज, वर्षा जल निकासी, शहरी परिवहन, हरित स्थल और उद्यान सेवाओं को विकसित किया जा रहा है, लेकिन इसकी जानकारी स्थानीय रहवासियों को नहीं मिल पाती है। इससे कई बार शासन की योजनाओं में जनता का सहयोग नहीं मिलता। वहीं जनता को इन योजनाओं से कितना लाभ होगा और आसानी से कैसे जनता के लिए उपलब्ध होगी, यह जानकारी पता करने के लिए भी उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी अपलोड होने से अमृत दो के तहत स्थानीय निकायों द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानना आसान होगा।

जनता के सुझावों पर होगा अमल

नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि विभाग द्वारा सभी निकायों को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। संचालनालय ने भी अमृत दो का पेज फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम में बनाया है, वहीं वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से भी लोगों को जानकारी प्रसारित की जा रही है। इसमें वाटर वाडी, स्वच्छता, सीवरेज व अन्य सेवाओं के संबंध में लोग अपना सुझाव भी दे सकेंगे, इसका इस्तेमाल योजनाओं के क्रियान्वयन में किया जाएगा।

इस प्रकार जानकारी मिलना आसान

इंटरनेट मीडिया के संसाधनों पर लोग अमृत दो के तहत मिलने वाली सेवाओं को फालो, लाइक व शेयर कर सकेंगे। साथ ही सीवरेज और नल कनेक्शन के बारे में जानकारी मिलेगी। वहीं सफाई, हरित क्षेत्र, सेप्टिक टैंक ओवर फ्लो होने से संबंधित शिकायतें भी की जा सकेंगी। इसमें जनता को जागरूक करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग के बारे में भी समुचित जानकारी मिलेगी।

नगरीय निकायों में स्वच्छता समेत अन्य सेवाओं की जानकारी बेहतर ढंग से जनता तक प्रसारित हों, इसके लिए इंटरनेट मीडिया के संसाधनों का सहयोग लिया जा रहा है। इसमें लोग अपने सुझाव और समस्याओं को लेकर फीडबैक दे सकेंगे। इसका उपयोग सेवाओं को बेहतर बनाने में होगा।

– भरत यादव, आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय

Related Articles

Back to top button