ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री के साथ आज केंद्रीय मंत्री भी जन आशीर्वाद यात्रा में होंगे शामिल, जनसभा को करेंगे संबोधित

भोपाल । भाजपा की जन आशीर्वाद यात्राओं में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधि विभिन्न स्थानों पर शामिल होंगे। वे जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री तथा जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि यात्राओं के माध्यम से प्रदेशवासियों को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं और भाजपा की नीति और रीति के बारे में जानकारी दी जा रही है।

मंगलवार के कार्यक्रम

  • यात्रा -1 : विंध्य एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में झारखंड के सांसद दुबे शामिल होंगे। वे कोतमा, जेतहरी, जैतपुर विधानसभा क्षेत्र में यात्राओं को संबोधित करेंगे।
  • यात्रा -2 : मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर संभाग के बैहर में यात्रा में शामिल होंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते पूरी यात्रा में साथ रहेंगे।
  • यात्रा -3 : मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा, केंद्रीय मंत्री ठाकुर और पटेल इंदौर संभाग में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।
  • यात्रा -4 : केंद्रीय मंत्री ठाकुर उज्जैन संभाग में जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व करेंगे।
  • यात्रा -5 : गोवा के मुख्यमंत्री सावंत, गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और दिल्ली सांसद प्रवेश वर्मा ग्वालियर-चंबल संभाग में जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button