ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कोचिंग से हास्टल जा रहे दो छात्रों पर चाकू से हमला, तीन आरोपित गिरफ्तार

इंदौर । पुलिस की सख्ती के बाद भी शहर में चाकूबाजी की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। तुकोगंज थाना क्षेत्र में कोचिंग से हास्टल जा रहे दो छात्रों पर ई-रिक्शा चालक सहित अन्य ने चाकू से हमला कर दिया। घायल फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 9.30 बजे जंजीरवाला चौराहा की है। घायल छात्र आदर्श और निकुंज मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों छात्र कोचिंग से हास्टल जा रहे थे। तभी ई-रिक्शा में सवार आरोपितों ने टक्कर लगने को लेकर विवाद शुरू किया और चाकू से हमला कर दिया। आदर्श को पेट और निकुंज को जांघ में चाकू लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा का नंबर निकाला और आरोपित दीपक पुत्र राजेश (19), ध्रुव पुत्र पिता पंकज (19) और एक 12 वर्षीय नाबालिग को गिरफ्तार किया।

12 स्थानों से लाखों की अवैध शराब जब्त

इंदौर। विधानसभा चुनाव से पहले आबकारी विभाग शहर में अवैध शराब की रोकथाम के लिए कार्रवाई कर रहा है। विभाग की अलग-अलग टीमों ने 12 स्थानों पर दबिश देकर 17 लोगों पर अवैध शराब के प्रकरण बनाए। आबकारी विभाग ने पलासिया, भोई मोहल्ला, राजमोहल्ला, सांवेर, महू आदि क्षेत्रों में छापेमारी कार्रवाई की। इसमें एक लाख रुपये की देशी-विदेशी और महुआ शराब जब्त की गई।

Related Articles

Back to top button