ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म का आरोपित कैदी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से फरार

डिंडौरी। दुष्कर्म के मामले में आरोपित एक कैदी जिला अस्पताल से रविवार की रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जिले के सभी थाना पुलिस को अलर्ट किया गया है। जानकारी में देते हुए जेलर संतोष गणेशे ने बताया कि वे अवकाश में अपने गृह ग्राम आए हुए थे।

गाड़ासरई थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपित धर्मवीर जिला जेल में बंद था

जेलर संतोष गणेशे ने बताया कि उन्हें भी सूचना मिली है। जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का आरोपित धर्मवीर जिला जेल में बंद था। रविवार की शाम साढ़े 6 बजे उसकी तबीयत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। रात में लगभग 3 बजे कैदी आकस्मिक चिकित्सा इकाई के बाथरूम से खिड़की तोड़कर फरार हो गया। सूचना पर सभी थाना, चौकी पुलिस को पुलिस अधीक्षक ने अलर्ट किया है। बताया गया कि 24 वर्षीय आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए उसके गृह ग्राम में भी पुलिस दबिश दे रही है।

Related Articles

Back to top button