ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टोल नाकों पर फास्टैग से होगा शराब परिवहन परमिट का सत्यापन

भोपाल। शराब के परिवहन परमिट का सत्यापन टोल नाकों पर फास्टैग से होगा। किसी निर्धारित अवधि में वाहन किन-किन टोल प्लाजा से गुजरा है, यह जानकारी आबकारी पोर्टल पर स्वतः ही मिल जाएगी। देश की शराब निर्माण इकाइयों से प्रदेश के भीतर एवं निर्यात रूट में टोल प्लाजा की मैपिंग करने के लिए समस्त उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता को निर्देशित किया गया है। पोर्टल पर यह प्रतिबंध प्रभावी किया गया है कि जिन निर्यात रूट में टोल प्लाजा की मैपिंग नहीं मिलेगी, उनका परमिट जारी नहीं किया जाएगा। प्रदेश के भीतर भी सिर्फ उन्हीं रूट पर परमिट जारी किया जाएगा, जिन पर आवश्यकता अनुसार टोल प्लाजा की मैपिंग की गई हो। इसके लिए आबकारी आयुक्त ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

ई- आबकारी पोर्टल से फास्टैग सेवा के इंटीग्रेशन की टेस्टिंग में प्रदेश की निर्माण इकाइयों से निर्यात में उपयोग हो रहे वाहनों का डेटा फास्टैग सेवा से नहीं जुड़ना पाया गया, जिसके चलते उन वाहनों द्वारा परिवहन के दौरान टोल टैक्स का नगद भुगतान किया गया है अथवा उन वाहनों में फास्टैग का पंजीयन प्राइवेट श्रेणी अथवा वाहन क्रमांक के स्थान पर वाहन के चेसिस नंबर पर किया गया है।

फास्टैग सेवा द्वारा सिर्फ उन्हीं वाहनों की जानकारी दी जाती है जिनका कामर्शियल श्रेणी में पंजीयन कराया गया है एवं परिवहन के दौरान फास्टैग के माध्यम से ही टोल टैक्स का भुगतान किया गया है।

परिवहन के दौरान वाहन को टोल प्लाजा से गुजरने की जानकारी फास्टैग के माध्यम से सही प्राप्त हो, इसके लिए यह सुनिश्चित किया गया कि शराब, स्पिरिट के परिवहन, निर्यात के लिए सिर्फ उन्हीं वाहनों का उपयोग किया जाए, जिनका फास्टैग पंजीयन कामर्शियल श्रेणी में एवं वाहन क्रमांक के आधार पर किया गया हो।

समस्त टोल प्लाजा पर टैक्स का भुगतान फास्टैग के माध्यम से ही किया जाएगा। शराब, स्पिरिट का परिवहन, निर्यात अनुमोदित रूट से एवं मैप किए गए टोल प्लाजा से ही किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button