ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सिल्वर पार्क विवाद, शहर काजी पर बढ़ाई धारा 307, आर्म्स एक्ट भी लगाया

देवास। शहर के सिल्वर पार्क कालोनी में हुए विवाद के मामले में शनिवार को कोर्ट में फरियादी के धारा 164 के तहत बयान लिए गए। जिसके आधार पर विवेचना में शहर काजी अबुल कलाम पर धारा 307 और आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा दी गई। बता दे कि हिंदूवादी संगठनों ने भी काजी पर धारा 307 बढ़ाने की मांग की थी।

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें काजी अबुल कलाम पिस्टल लेकर दौड़ते हुए नजर आ रहा है।

एकत्र हुए थे हिंदूवादी संगठन

गौरतलब है कि शनिवार को काजी पर धारा 307 बढ़ाने की मांग को लेकर हिन्दूवादी संगठन चामुंडा काम्लेक्स के बाहर एकत्र हो गए।‍ जिसके बाद विधायक पुत्र विक्रम सिंह पवार मौके पर पहुंचे और समझाइश देकर मामला शांत कराया। ।

क्‍या है मामला?

दरअसल, गुरुवार को सिल्वर पार्क कालोनी में कुछ लोगों का काजी से विवाद होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में बड़ी संख्या में मुस्लिम जन औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचे और आरोपित कान्हा ढोली और 9 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही हिंदू पक्ष आक्रोशित था।लोगों ने शहर काजी अबुल कलाम पर आरोप भी लगाए थे।

Related Articles

Back to top button