2362 रूपए क्विंटल बिका गेंहू, आवक रही 1200 क्विंटल

आगर मालवा: गुरूवार को आगर मंडी में गेंहू की आवक 1200 क्विंटल रही, जो न्यूनतम 1540 और अधिकतम 2362 रूपए प्रति क्विंटल के मान से विक्रय हुआ। इसी तरह सोयाबीन की आवक इस दिन 9832 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2400 रूपए और अधिकतम 5030 रूपए में बिका।इसी तरह चना मौसमी की आवक 119 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3001 रूपए और अधिकतम 4800 रूपए क्विंटल भाव में मंडी में विक्रय किया गया। इसी तरह चना डालर की आवक 30 क्विंटल रही, जो मंडी में न्यूनतम 3460 और अधिकतम 8851 रूपए तक विक्रय किया गया। मसूर की आवक इस दिन 422 क्विंटल रही जो न्यूनतम 3870 और अधिकतम 6755 रूपए क्विंटल में विक्रय हुआ। रायडा 205 क्विंटल आया और न्यूनतम भाव 3800 और अधिकतम 5391 में विक्रय किया, धनिया की आवक इस दिन 40 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 5400 और अधिकतम 10500 रूपए तक विक्रय हुआ। मूंग की आवक इस दिन 10 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 5950 और अधिकतम 6015 रूपए तक विक्रय हुआ। मैथी की आवक इस दिन 3 क्विंटल हुई, जो न्यूनतम 3000 और अधिकतम 3200 रूपए तक विक्रय हुआ। इसी तरह उडद की आवक 49 क्विंटल रही जो न्यूनतम 2100 और अधिकतम 7000 रूपए में विक्रय किया गया।