ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एमपी कांग्रेस करेगी टिकट पर मंथन, स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष लेगें मैराथन बैठकें

भोपाल। मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहें है वैसे-वैसे पार्टियों की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। पार्टी के दिग्गजों ने प्रदेश में डेरा डाल लिया है। प्रदेश में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन आज 1 सितंबर से मध्य प्रदेश में डेरा डालने जा रहे है। चेयरमेन भंवर जितंद्र सिंह आज देर रात राजधानी भोपाल आएंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों के नामों पर मंथन करने और अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह आज से 5 सितंबर तक एमपी दौरे पर आ रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में कांग्रेस की पहली सूची आ सकता है। पिछली बार हुई गलतियों को कांग्रेस दोहराना नहीं चाहती इसलिए हर स्तर पर मजबूती से काम कर रही है।

राजधानी भोपाल में मप्र कांग्रेस चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमेन भंवर जितेन्द्र सिंह कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक लेंगे। इसके बाद कल 2 सितम्बर को जिला कांग्रेस अध्यक्षों और अभा कांग्रेस के सचिव प्रभारी मप्र कांग्रेस और आव्जर्वर की संयुक्त बैठक लेंगे। 3 सितम्बर को प्रदेश चुनाव समिति और वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। 4 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधायक, पूर्व विधायक सांसद, पूर्व सांसद, मप्र कांग्रेस के अभा कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक होगी और 5 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ही कार्यकर्ता की ओपन बैठक लेंगे।

Related Articles

Back to top button