ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग को बेहोश कर लाखों का सोना ले गए सिकलीगर बदमाश

इंदौर। सिकलीगरों ने पुन: चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ताला चाबी बनाने के बहाने आए दो बदमाश करीब तीन लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस को आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए है। संदेहियों की तलाश की जा रही है। घटना में आकाश नगर (द्वारकापुरी) और सेंधवा बड़वानी के सिकलीगरों पर चोरी का अंदेशा है।

घटना व्यंकटेश विहार कालोनी (एरोड्रम) थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय दयाराम शर्मा के साथ हुई है। दयाराम कैंसर पीड़ित हैं और घटना के वक्त वह अकेले ही थे। मंगलवार दोपहर दो सिकलीगर ताला चाबी बनाने के लिए क्षेत्र में ही घुम रहे थे। बुजुर्ग ने आवाज देकर बुलाया और कहा कि क्या वह आलमारी का ताला सुधार सकते हैं। आरोपितों ने कुछ देर तक ताला सुधारने का प्रयास किया और कहा कि नई चाबी बनाना पड़ेगी।

आरोपितों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाया और पीने के लिए पानी मांगा। वह पानी लेने गए तो बेहोश हो गए। बदमाश इस दौरान सोने की तीन चूड़ियां, मंगलसूत्र, पायल, बिछुड़ी और 15000 रुपये कैश चुरा कर ले गए। बुजुर्ग ने कालोनी में रहने वाले बेटे को पूरी घटना बताई और बुधवार को थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज करवाई। पुलिस को दोनों आरोपितों के सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं।

टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, आरोपितों के संबंध में पड़ताल शुरू कर दी है। इलाके के अन्य जगहों के भी फुटेज निकाले जा रहे हैं। फुटेज से कड़ियां जोड़कर आरोपितों तक पहुंचा जाएगा।

अचानक बढ़ा सिकलीगरों का मूवमेंट

शहर में सिकलीगर गिरोह द्वारा लगातार वारदात की जा रही है। अन्नपूर्णा पुलिस द्वारा हाल ही में सेंधवा के राजेंद्र सिकलीगर गैंग को पकड़ा है। इस गैंग ने अन्नपूर्णा, राऊ, राजेंद्र नगर और चंदन नगर क्षेत्र में 15 से ज्यादा वारदात की है। जूनी इंदौर पुलिस ने भी पिछले दिनों आकाश नगर के बदमाशों को चेन लूट के आरोप में गिरफ्तार किया था जो कई लोगों से चेन लूट चुके थे।

Related Articles

Back to top button