ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में नियमों के दायरे में रहकर चौराहों, फुटपाथ, डिवाइडर पर लगा सकेंगे नए होर्डिंग, कोर्ट ने हटाई रोक

इंदौर। मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ से नगर निगम को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 19 अप्रैल 2023 को एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए नए होर्डिंग लगाने पर रोक लगा दी थी। इस रोक को हाई कोर्ट ने वापस ले लिया है। इसके बाद अब नगर निगम द्वारा तय एजेंसी नियमों के दायरे में रहकर नए होर्डिंग लगा सकेगी। कोर्ट ने कहा कि शहर में अवैध होर्डिंग लगते हैं तो यह जिम्मेदारी सभी की है। किसी एक पक्षकार के कारण रोक लगाना सही नहीं है।

याचिकाकर्ता विजयसिंह राठौर ने हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की है। इसमें कहा है कि नगर निगम ने निजी कंपनियों को होर्डिंग लगाने की अनुमति दी है। ये कंपनियां फुटपाथ, डिवाइडर, चौराहों आदि ऐसे स्थानों पर होर्डिंग लगा रही हैं जिससे आमजन को परेशानी हो रही है। यातायात भी बाधित हो रहा है। इन होर्डिंग्स की वजह से आमजन का फुटपाथ पर चलना मुश्किल हो गया है। होर्डिंग की वजह से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

अप्रैल में कोर्ट ने लगा दी थी रोक

याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 19 अप्रैल 2023 को निगम द्वारा तय एजेंसी के नए होर्डिंग लगाने पर रोक लगा दी थी। हाल ही में हुई सुनवाई में कोर्ट ने इस रोक को वापस ले लिया है।

Related Articles

Back to top button