ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मां के सामने किया इकलौते बेटे का अपहरण, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मनपुरा में रविवार को एक अज्ञात महिला ने गांव की महिला की आंखों में धूल झोंक कर उसके आठ माह के मासूम बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपित महिला ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय उसने बच्चे की मां को सब्जी खरीदने में लगा दिया। घटना की जानकारी लगते ही गांव में लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने चक्काजाम कर दिया। दिनभर जाम लगा रहा और एसडीएम व एसडीओपी को मोर्चा संभालना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपुरा पेट्रोल पंप के पास रहने वाला अर्जुन केवट रविवार को मजदूरी पर गया था। उसकी पत्नी आरती (30) अपनी चार बेटी व आठ माह के इकलौते बेटे कार्तिक के साथ घर पर अकेली थी। सुबह 11 बजे के करीब एक अज्ञात महिला उसके घर पहुंची।

महिला दिन भर घर में बच्चे के साथ खेलती रही। शाम के पांच बज गए तो आरती ने महिला से कहा कि अब वह जाए, क्योंकि उसे सब्जी खरीदने के लिए बाजार जाना है। इस पर महिला ने उससे कहा कि उसे भी बाजार से सामान खरीदना है। वह भी उसके साथ चलती है। दोनों जैसे ही घर के बाहर निकलीं, तो 18-19 साल का एक लड़का उन्हें मिला। वह दोनों को बाइक पर बिठा कर गांधी पार्क में लगने वाली हाट में ले गया।

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

आरती ने सब्जी खरीदना शुरू किया, तो अज्ञात महिला ने उससे कहा कि तुम सब्जी ले लो। मैं बच्चे को खिला लेती हूं, उसने आरती से बच्चा अपने हाथ में ले लिया। आरती सब्जी खरीद रही थी, इसी दौरान अज्ञात महिला और वह युवक बच्चे का अपहरण करके वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने प्रकरण में अज्ञात आरोपितों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। सोमवार की सुबह तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा। आक्राशित मनपुरा के लोगों ने घटना के विरोध में सड़क पर जाम लगा दिया।

सीसीटीवी में मिला कोई सुराग

घटना का पता लगाने के लिए मनपुरा में लगे लगभग सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, लेकिन रात में किसी भी कैमरे में बच्चा चुराने वाली महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इसके अलावा सिरसौद तिराहे पर भी सीसीटीवी कैमरों में आरोपित महिला व युवक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को भी पुलिस ने बैंक आदि स्थानों के सीसीटीवी कैमरे तलाशे हैं, लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने रास्ते में दो जगह पेट्रोल भरवाया और वहां बच्चा रोया भी था।

रैकी करके दिया गया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपित महिला को अर्जुन के घर और घर की स्थिती के बारे में पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि इस घर में एक छोटा बच्चा है, वह इसी बच्चे को टारगेट करके आई थी। उसने इसी के चलते पूरी योजना को अंजाम दिया। इसके अलावा उसने भागने के लिए भी ऐसे रास्तों का उपयोग किया, जहां वह सीसीटीवी कैमरे में कैद न हो सके। ऐसे में यह घटना पुलिस के लिए फिलहाल चैलेंज है, क्योंकि पुलिस को अभी तक यह भी नहीं मालूम है कि आरोपित बच्चे को लेकर किधर गए हैं।

फिरौती नहीं, बेचने के लिए चुराया होगा बच्चा

पुलिस सूत्रों की मानें तो इस घटना को फिरौती के उद्देश्य से अंजाम नहीं दिया है, क्योंकि युवक के यहां भले ही वह एकलौता बेटा था, लेकिन न तो उसके पास कोई जमीन जायदाद है और न ही पैसा। ऐसे में इस बात की संभावना है कि महिला कोई बच्चा चोर हो और उसने इस घटना को बच्चा बेचने के लिए अंजाम दिया हो।

बच्चे को बरामद करने की कोशिश

हमने महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है। हम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं, लेकिन फिलहाल कोई पुख्ता फोटो अथवा वीडियो हाथ नहीं लगा है। लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए चक्काजाम कर दिया है। हम प्रयास कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बच्चा सही सलामत बरामद हो जाए। बच्चा चुराने वाली महिला व युवक पुलिस गिरफ्त में आ जाएं।

अनिल भारद्वाज, भौंती थाना प्रभारी

Related Articles

Back to top button