ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘अब्बा को कॉल करो, तुम इस्लाम की बेटी हो…’ हिंदू दोस्त संग जा रही शादीशुदा मुस्लिम युवती से बीच सड़क बदतमीजी

बेंगलुरु में एक बुर्का गर्ल को लेकर नया मामला सामने आया। दऱअसल,  हिंदू  फ्रेंड के साथ बाइक पर जा रही एक मुस्लिम युवती को बीच सड़क रोक एक अन्य मुस्लिम शख्स ने अचानक सवाल पूछने शुरू कर दिए। मुस्लिम युवक ने बुर्का पहने लड़की के हिंदू दोस्त संग बाइक पर घूमने पर ऐतराज जताते हुए कहा कि जाना है तो बुर्का उतार कर जाओ। जिसके बाद मामला बढ़ते देख पुलिस ने इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक,  मुस्लिम युवती जब अपने हिंदू दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी तो इस दौरान कई मुस्लिम युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ बहस करने लगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी और के साथ जाना है तो बुर्का निकालकर जाओ। जाकिर नाम के शख्स  युवती से सवाल करने शुरू किए कि वह बाइक पर किसी हिंदू युवक से साथ क्यों जा रही थी. इससे मुस्लिम समुदाय की छवि खराब हो रही है।

वायरल हो रहे वीडियो में  युवती से जब मौजूद मुस्लिम युवक उससे बुर्का हटाने का दबाव बना रहे ते तो इस दौरान  युवती से कहते हैं कि अपने अब्बा को कॉल करो, इस युवती कहती है  कि वो शादीशुदा है तो दबंग युवक बहस करने लगते है और कहते हैं कि पति को कॉल करो और उसे बुलाओ. तुम एक हिंदू लड़के की वजह से उसे धोखा दे रही हो.

युवती बार-बार उन लोगों से कहती है तो तुम हमारे कौन लगते हो? जो इतने सवाल पूछ रहे हो. इस पर वो उसकी स्कूटी की चाभी युवती से छीन लेते हैं और कहते हैं कि तुम इस्लाम की बेटी हो।

वहीं,  इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बेंगलुरु ईस्ट जोन पुलिस ने साइबर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार किया।  बता दें कि इस वीडियो को शेयर कर इसमें कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे को टैग कर उन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी।

Related Articles

Back to top button