ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में पीएम मोदी के ‘मन की बात’ संबोधनों पर केंद्रित दो किताबों का लोकार्पण

भोपाल। राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर केंद्रित प्रथम एवं द्वितीय संस्करण का अनावरण किया गया। केंद्रीय सूचना-प्रसारण, खेल व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यक्रम के मंच से इन पुस्तकों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इन किताबों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कौन से भाषणों को शामिल किया जाए, यह बहुत बड़ी चुनौती थी क्योंकि उनका हर एक भाषण एक संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सभी को यह पुस्तक अवश्य पढ़ना चाहिए।

मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तुष्टिकरण और वंशवाद की राजनीति से मुक्त कर विकासवाद की राजनीति तक पहुंचाया है।

Related Articles

Back to top button