ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सारनी में 4563 करोड़ की लागत से तैयार होगी नई विद्युत उत्पादन इकाई सीएम शिवराज ने कहा

बैतूल। जिले के सारनी में 4563 करोड़ की लागत से विद्युत उत्पादन की नई इकाई बनाई जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सारनी में आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने 660 मेगावाट विद्युत उत्पादन करने वाली इकाई का भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री ने सारनी के बगडोना में स्थित शासकीय महाविद्यालय का नाम बलिदानी सरदार वीर विष्णुसिंह गोंड के नाम पर करने, बाबा मठारदेव के मंदिर तक जाने के लिए रोप वे लगाने का सर्वे कराने, शासकीय आइटीआइ खोलने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री चौहान ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम के दौरान कहा कि प्रदेश की सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। उन्होंने लाड़ली बहनों से कहा कि अभी एक हजार रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं।

इसके बाद 1250 रुपये कर देंगे और इस राशि को तीन हजार रुपये प्रति माह कर दिया जाएगा। इसके पहले मुख्यमंत्री ने जनदर्शन के तहत रोड शो में जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

Related Articles

Back to top button