ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पिछोर में सीएम शिवराज और सिंधिया के आतिथ्य में जनदर्शन और लाड़ली बहना सम्मेलन

श‍िवपुरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज जिले के पिछोर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन एवं सनघटा सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार लगातार दो दिन तक शिवपुरी की दो विधानसभाओं में दस्तक देंगे। पिछोर में छत्रसाल स्टेडियम में उनका कार्यक्रम है। इसमें मुख्य रूप से सनघटा बांध परियोजना का भूमिपूजन होगा। इस परियोजना से पिछोर सहित शिवपुरी विधानसभा के किसानों को लाभ मिलेगा।

जिले में सिर्फ पिछोर विधानसभा में भाजपा पहले ही प्रीतम लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस कार्यक्रम के साथ यहां भाजपा के विधिवत चुनाव अभियान की शुरुआत भी हो गई। मुख्यमंत्री के पिछोर कार्यक्रम के पहले पिछोर-खनियाधाना को जिला बनाने की मांग भी गूंज रही है।

ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि इस संबंध में मुख्यमंत्री बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं क्योंकि पिछोर विधानसभा में यही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा रहता है। पिछले 30 सालों से यह सीट भाजपा के खाते में नहीं आई है। इसलिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पिछोर में कांग्रेस का किला ढहाने के अभियान के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने यहां भाजपा नेताओं के साथ जनदर्शन यात्रा भी निकाली। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के एक दिन पहले कांग्रेस विधायक केपी सिंह ने भी पिछोर को जिला बनाने की मांग उठाते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया सहित सीएम को पत्र लिखा है।

सिंधिया को लिखे पत्र में उल्लेख किया है कि पिछोर-खनियाधाना दूरस्थ तहसीले हैं और यहां के निवासियों को जिला मुख्यालय जाना कष्टकारक रहता है। विधानसभा चुनाव 2018 के आखिरी आमसभा में तत्समय मेरे द्वारा आग्रह किया गया था जो आज तक नहीं हो सका है। आप लोकसभा चुनाव 2018 में मात्र पिछोर विधानसभा से ही विजयी हुए थे। आशा है कि पिछोर के प्रति आपकी भावना अलग ही रही होगी।

केपी सिंह ने सभा में मुख्यमंत्री से पिछोर को जिला बनाने की घोषणा करने की मांग की है। हालांकि यह मांग भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी भी पहले उठा चुके हैं। प्रीतम लोधी के अनुसार उन्होंने इसके लिए पहले ही सीएम को पत्र सौंप दिया है।

409 करोड़ से अधिक के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील में आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लेने के साथ विकास कार्यों का भूमि पूजन व लोकार्पण किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 1.50 पर पिछोर हेलीपैड पहुंचे। सभास्थल छत्रसाल स्टेडियम पहुंचकर जनसभा को संबोधित कर दतिया के लिए रवाना होंगे।

पिछोर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न विभागों के 26 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जिनकी लागत 409 करोड़ से अधिक है। जिसमें 385.671 करोड़ के 16 विकास कार्य का भूमि पूजन और 23.861 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Related Articles

Back to top button