ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अनुसूचित जाति वर्ग के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सरकार की योजना पढ़े लाभ पाने की शर्त

भोपाल। मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरकार डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी पुरस्कार योजना चला रही है। इस योजना में 10वीं और 12वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी पुरस्कार योजना से सम्मानित किया जाएगा।

योजना के संबंध में जानकारी

योजना में कक्षा 10वीं में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को 20 हजार रुपए, दूसरा स्थान पाने वाले 15 हजार रुपए और तीसरा स्थान पाने वाले 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावा राज्य स्तर पर प्रथम 50 विद्यार्थियों को 1 हजार रुपए दिए जाते हैं।

12वीं में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 30 हजार रुपए, दूसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 20 हजार रुपए और तीसरा स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 10 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके अलावा 50 विद्यार्थियों को 1 हजार रुपए दिए जाते हैं।

योजनाओं का लाभ पाने की शर्त

कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में सर्वाधिक अंक पाने वाले अनुसूचित जाति के बालक-बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाना होगा। इसके अलावा प्रथम 50 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button