ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म परिचित महिला ने भी दिया आरोपितों का साथ

भोपाल। तलैया थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एक महिला को भी सहअभियुक्त बनाया है। घटना का पता चलने पर बजरंग दल ने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। इसकी भनक लगने पर आरोपित फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

दुष्कर्म के बाद जान से मारने की दी धमकी

तलैया थाना पुलिस के मुताबिक इतवारा निवासी किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें उसने बताया कि ऐशबाग निवासी अयान खान को वह पिछले एक साल से जानती है। वह उसकी बड़ी बहन से बात करता था। अयान ने उसे सिमरन नाम की महिला से मिलवाया था। 26 जुलाई को अयान उसे बहला-फुसलाकर ऐशबाग इलाके में एक किराए के कमरे में लेकर गया। वहां उसने अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही किशोरी को धमकाया कि इसके बारे में किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसके बाद सिमरन वहां पर दो दोस्तों को लेकर आई। उन दोनों ने भी बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद अयान और उसके दोस्त डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती करने लगे थे। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button