ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शरीर में बीमारियां बढ़ाता है फास्टफूड का सेवन

ग्वालियर: आज के अव्यवस्थित खानपान में सभी लोगों को आहार की गुणवत्ता पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। हम जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान फास्ट और प्रोसेस्ड फूड्स से होता है। इस तरह की चीजें न सिर्फ तेजी से शरीर के वजन को बढ़ाने वाली हो सकती हैं, साथ ही इसके कारण कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। फास्ट फूड्स का शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर असर देखा जाता है। आइए जानते है की फास्ट फूड कैसे शरीर को नुकसान करता है ।

वजन बढ़ने का खतरा

फास्ट फूड्स के कारण जिन स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम सबसे अधिक होता है उनमें तेजी से वजन बढ़ना प्रमुख है। बर्गर, फ्राइज और तली भुनी चीजों में वसा, कैलोरी और अत्यधिक मात्रा में संसाधित कार्ब्स हो सकते हैं। अगर आप इसे अक्सर खाते हैं तो इससे वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है। वजन बढ़ने के कारण कई प्रकार की क्रोनिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे हृदय रोग और डायबिटीज का भी जोखिम हो सकता है।

डायबिटीज रोगियों के लिए घातक

फास्ट फूड्स और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है, जिसे आपका शरीर शर्करा में तोड़ता है। शरीर में रक्त शर्करा का अनियंत्रित स्तर होना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता है। समय के साथ लगातार बढ़े रहने वाली शर्करा की स्थिति इंसुलिन बनाने वाले अग्न्याशय के लिए दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती है।

बढ़ता है ब्लड प्रेशर

अगर आप फास्ट फूड्स का सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड प्रेशर को भी बढ़ाने वाली समस्या हो सकती है। इस तरह की चीजों में सोडियम की अधिकता होती है, जो सीधे तौर पर हाइपरटेंशन के प्रमुख कारणों में से एक है। बहुत अधिक सोडियम न सिर्फ आपके रक्तचाप को बढ़ाती है साथ ही इससे आपकी रक्त वाहिकाओं को भी नुकसान पहुंचाता है।

Related Articles

Back to top button