ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चंबल नहर में कम मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी फसलें सूखने की कगार पर पहुंची किसानों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

श्योपुर। चंबल नहर में बहुत कम मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों की फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई है, इसलिए फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए चंबल नहर में पानी की मात्रा बढ़ाई जाना बहुत जरूरी है। ये मांग किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर की।

किसानों ने बताया कि इस समय कोटा बैराज से चंबल नहर में 1400 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है, जो बहुत कम है। नहर में पानी की मात्रा कम होने की वजह से माइनर शाखाओं में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, इसलिए जरूरत के अनुसार 3000 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा जाना बहुत जरूरी है। अगर पानी की यही स्थिति रही तो किसानों की धान की फसल सूख जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर पानी नहीं बढ़ाया तो एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन देने के दौरान कांग्रेस नेता रामलखन हिरनीखेड़ा, कुंज बिहारी सर्राफ, योगेश जाट, किसान नेता, हरिसिंह मीणा, राधेश्याम मूंडला, ओम प्रकाश मीणा, विजय शंकर मीणा, रामचरण मीणा जैनी दुर्गेश नंदिनी , विनोद मीणा ,सुरेंद्र मीणा, यदुराज जाट, सुग्रीव मीणा, नाथूलाल सोंई, धारासिंह मीणा, पूर्व सरपंच रामसिंह मीणा, रामभरत रामगांवड़ी, मुकेश, राकेश सहित कई किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button