ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

एमवाय अस्पताल के आब्जर्वेशन रूम में मिला सांप अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर बोले- फर्जी वीडियो हो रहा वायरल

इंदौर। एमवाय अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सांप की वजह से अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल के आब्जर्वेशन रूम में सांप पाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। यह वीडियो अस्पताल के डाक्टरों और कर्मचारियों के सोशल मीडिया ग्रुप पर चल रहा था। कई लोगों ने इसे अपनी प्रोफाइल पर भी पोस्ट किया था।

वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आईसीयू, अवलोकन कक्ष और अस्पताल के अन्य क्षेत्रों में सांपों की तलाश भी शुरू कर दी थी। जूनियर डाक्टर्स एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर दावा किया कि वीडियो लगभग एक सप्ताह पुराना है। अस्पताल के अवलोकन कक्ष के बाहर एक सांप देखा था। अस्पताल में ऐसी कई घटनाएं होती हैं, क्योंकि यह चूहों की संंख्या अधिक है। एमवाय अधीक्षक डा. पीएस ठाकुर ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित वीडियो फर्जी है, अस्पताल में ऐसी कोई घटना नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button