ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मासूम को उठाकर भागने वाले युवक को लोगों ने पकड़ा जमकर की धुनाई

 जबलपुर। जबलपुर के थाना हनुमानताल क्षेत्र में एक बच्चा चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर जमकर धुना। आरोपित बाहर खेल रहे तीन साल के मासूम काे उठाकर भागने का प्रयास कर रहा था तभी बच्चे की मां की नजर पड़ी और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और आरोपित को दबोच लिया। उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

लोगों ने दिखाई सक्रियता

पुलिस के अनुसार मंडी मदार टेकरी के पास किशन चौधरी अपने परिवार के साथ रहता है। गुरुवार की दोपहर उसका तीन साल का नाती घर के बाहर खेल रहा था उसी वक्त एक युवक घर के पास आया और बच्चे को उठाकर भागने लगा। अनजान को पास देख बच्चा रोने लगा। आवाज सुनकर मा बाहर निकली तो देखा कि आरोपित बच्चे को लेकर भाग रहा है। यह देखते ही महिला जोर से बच्चा चोर, बच्चा चोर चिल्लाने लगी। असपास के लोगों ने आवाज सुनते ही सक्रियता दिखाई और आरोपित काे पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद भीड़ जमा होने पर हनुमानताल पुलिस पहुंची और आरोपित को पकड़ लिया।

घटना से दहशत में लोग

वहीं हनुमानताल क्षेत्र में बच्चा चोरी की कोशिश करने वाले इस घटना के बाद लोग दहशत में आ गए हैं। हालांकि आरोपित को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं इस मामले में अब पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि उसने पूर्व में भी ऐसी वारदात को अंजाम कहां-कहां दिया है। वहीं घटना होने के पूर्व ही आरोपित के पकड़े जाे से स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है, लेकिन दहशत बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button