ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बीना रिफाइनरी के विस्तार सहित कई परियोजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर के बडतुमा में संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखने के साथ बीना रिफाइनरी के विस्तार और पेट्रोकेमिकल परियोजना सहित कई परियोजना का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की इस परियोजना पर 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और रोजगार के अवसर बनेंगे।

बनेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर मध्य प्रदेश को कई सौगात देने आ रहे हैं। वे सौ करोड़ रुपये की लगात से बनने वाले संत रविदास मंदिर और स्मारक की आधारशिला रखेंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश में समरसता यात्रा निकाली गई हैं, जो 12 अगस्त को सागर पहुंचेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री प्रदेश के सागर जिले के बीना में वर्ष 2011 से कार्यरत बीना रिफाइनरी के विस्तार और पेट्रोकेमिकल परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इसमें 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और हजारों व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित होंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने बीपीसीएल को सीजीएसटी सहित अन्य छूट दी हैं।

इन विकासकार्यों का भी लोकार्पण-भूमिपूजन

परियोजना के अंतर्गत गैसोलीन, डीजल, एटीएफ/जेट फ्यूल, पाली प्रोपाईलीन, बिटुमिन, बेंजीन आदि का उत्पादन किया जाएगा, जिसके वर्ष 2027-28 तक प्रारंभ होने की संभावना है। इसके साथ ही कोटा-बीना रेल लाइन के दोहरीकरण का लोकार्पण करेंगे। इस पर दो हजार 476 करोड़ करोड़ रुपये की लागत आएगी। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 47 किलोमीटर के मोरीकोरी-विदिशा-हिनौतिया फोर लेन और हिनौतिया-महरूआ टू लेन मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। इससे मध्य भारत में बेहतर संपर्क के साथ सांची स्थित बौद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ और उदयगिरी गुफा तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे।

Related Articles

Back to top button