ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

झाड़-फूंक करने घर आए तांत्रिक ने महिला से किया दुष्कर्म बोला- किसी को बताया तो पति नहीं होगा ठीक

खंडवा। गुलशन नगर के एक तांत्रिक बाबा पर मोघट थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है। पति का इलाज करने के बहाने बाबा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाबा ने उसे धमकी दी कि उसने किसी को कुछ बताया, तो उसका पति कभी ठीक नहीं होगा। महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।

मोघट थाने में नर्मदापुरम जिले के शिवपुरी की एक महिला ने गुलशन नगर निवासी तांत्रिक फिरोज बाबा की शिकायत की। पुलिस के अनुसार महिला का कहना कि पति अक्सर बीमार रहते हैं, इसलिए वह गुलशन नगर निवासी फिरोज बाबा से मिली थी। बाबा ने भरोसा दिलाया कि वह झाड़ फूंक कर पति काे ठीक कर देंगे। बाबा शिवपुरी आकर झाड़ फूंक करता था।

छत पर ले जाकर किया दुष्कर्म

उसने मुझे और पति को विश्वास में ले लिया था। वह अक्सर घर आने लगा। 23 दिसंबर 2022 को फिरोज बाबा शिवपुरी में घर आया था। घर में ग्राउंड फ्लोर और प्रथम मंजिल के कमरों में झाड़ फूंक की। उसके बाद बाबा बोला कि छत पर भी झाड फूंक करना है, मेरे साथ चलो। वह साथ में छत पर चली गई। पति और बेटा नीचे कमरे में थे।

बाबा ने समाज में बदनाम करने की दी धमकी

छत पर बाबा ने दुष्कर्म किया और धमकाया कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। तुम्हारे पति कभी ठीक नहीं हो पाएंगे। बाबा वापस खंडवा चला आया। कुछ दिन बाद वह फिर से घर आया था। उसने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बाबा ने समाज में बदनाम करने की धमकी दी थी।

मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक बृजभूषण हिरवे ने बताया कि मामला नर्मदापुरम जिले का है। शून्य पर केस दर्ज कर असल कायमी के लिए मामला नर्मदापुरम भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button