ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रीवा और सागर में झमाझम बारिश होने की संभावना मप्र के अन्य स्थानों पर छिटपुट बौछारें पड़ेंगी

भोपाल। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। वर्तमान में यह मौसम प्रणाली हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बिहार पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी इसी चक्रवात से होकर मणिपुर तक जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो मौसम प्रणालियों के असर से सोमवार को रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं झमाझम वर्षा हो सकती है। शेष संभागों के जिलों में बादल बने रह सकते हैं। साथ ही छिटपुट बौछारें पड़ने की भी संभावना है।

इन स्‍थानों पर हुई बारिश

उधर, रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक जबलपुर में 23, नौगांव में 22, दमोह में 11, पचमढ़ी में सात, मलाजखंड में छह, सागर में चार, उमरिया में तीन, खजुराहो में 2.6, रतलाम एवं खंडवा में दो, बैतूल एवं नर्मदापुरम में एक, मंडला में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल एवं उज्जैन में बूंदाबांदी हुई।

कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हुआ

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़कर बिहार पहुंच गया है।

मानसून की गतिविधियों में आएगी कमी

मानसून द्रोणिका भी पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में बने चक्रवात से होकर मणिपुर तक जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मप्र में सक्रिय मौसम प्रणाली के बिहार चले जाने के कारण अब मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी।

मंगलवार से साफ होने लगेगा मौसम

हालांकि, मानसून ट्रफ के बनारस से होकर गुजरने के कारण रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं सोमवार को भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश के शेष संभागों में आंशिक बादल बने रहेंगे। कहीं-कहीं छिटपुट बौछारें भी पड़ सकती हैं। मंगलवार से मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगी। धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।

Related Articles

Back to top button