ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अच्छी मांग से सोयाबीन तेल इंदौर बढ़कर पहुंचा 965 रुपये

इंदौर। काला सागर क्षेत्र में तनाव बढ़ने से सीबीओटी सोयाबीन में अच्छी लेवाली से बढ़त देखने को मिली है। रूसी निर्यात केंद्र के पास यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद सप्लाई बाधित होने की आशंका से सोया काम्प्लेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल में तेजी के चलते सोया तेल भी बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक सप्लाई टाइट होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई हैं। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोया तेल में लेवाली अच्छी रहने से भाव में सुधार रहा।

सोया तेल इंदौर सुधरकर 960-965, मुंबई 965 और इंदौर पाम 925 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इधर, प्रमुख उत्पादक सऊदी अरब और रूस ने सितंबर तक आपूर्ति में कटौती बढ़ा दी, जिससे सप्लाई की चिंता बढ़ गई। यूएस मिडवेस्ट में अनुकूल मौसम के चलते, सीबीओटी सोयाबीन वायदा इस सप्ताह तीन फीसद से अधिक गिर गया। वहीं, इस सप्ताह सोया तेल निचले स्तरों से उबरकर 0.42 फीसद नीचे बंद हुआ। सोया तेल (सितंबर) वायदा का सपोर्ट 61.50 पर और रेजिस्टेंस 69 पर देखा गया। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 5100, एवरेज 4850-4950, सरसों निमाड़ी 6300-6500, राइडा 4800-5150 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1900, मुंबई मूंगफली तेल 1860, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-935, इंदौर पाम 925, मुंबई सोया रिफाइंड 965, मुंबई पाम तेल 865, राजकोट तेलिया 2990-3000, गुजरात लूज 1900, कपास्या तेल इंदौर 930-935 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अवी एग्रो 5100, बैतूल 5175, एमएस पोचर 5080, अमृत 5110, खंडवा ऑयल 5075, प्रकाश 5085, रामा 5000, अंबिका कालापीपल 5050, केएन एग्री 5100, विप्पी 4980, सांवरिया 5100, रुचि 5040, एमएस साल्वेक्स 5100, नीमच प्रोटीन 5125, धीरेंद्र 5135, धानुका जावरा 5135, श्रीमहेश ऑयल 5050, बंसल 5125, मित्तल 5100, स्नेहील 5085 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2700 रुपये।

Related Articles

Back to top button