ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रीवा ग्वालियर जबलपुर सागर में बौछारें पड़ने के आसार अगस्त की शुरुआत में साफ हो सकता है मौसम

भोपाल। ओडिशा और उससे लगे पश्चिमी बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन मौसम प्रणालियों के असर से मिल रही नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार, सोमवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है। भोपाल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। अगस्त माह की शुरुआत में मौसम साफ होने के भी आसार नजर आ रहे हैं।

उधर पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दतिया में 23.2, सीधी में 17.6, दमोह में 14,शिवपुरी में पांच, सागर में 4.9, रतलाम में चार,उमरिया में 3.6, सतना में 1.8, जबलपुर में 1.5, नर्मदापुरम में 1.4, सिवनी में 1.2, ग्वालियर में 1.1, पचमढ़ी में 0.8, गुना में 0.4, उज्जैन में 0.4, इंदौर में 0.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। भोपाल, राजगढ़, खजुराहो में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी ओडिशा और उससे लगे पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, लखनऊ, गया, रांची से कम दबाव के क्षेत्र से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पंजाब एवं उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पाकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तरी ओडिशा के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र एवं मानसून द्रोणिका के असर से मिल रही नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इन क्षेत्रों में रुक-रुककर बौछारें पड़ने का सिलसिला रविवार के अलावा सोमवार को भी बना रह सकता है। मानसून द्रोणिका अब सामान्य स्थिति से ऊपर की तरफ खिसकने लगी है। साथ ही बंगाल की खाड़ी में फिलहाल कोई मानसून प्रणाली के बनने के संकेत भी नहीं हैं। इस वजह से अगस्त माह की शुरुआत में मौसम साफ होने की भी संभावना है।

Related Articles

Back to top button