ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

एक बार फिर साथ दिखीं Hum Hum Saath Saath Hain की प्रीति और सपना वायरल हुआ वीडियो

Sonali-Karisma Video: बाॅलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही ‘हम साथ साथ हैं’ आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। इस फिल्म के गाने आज भी फेमस हैं। सूरज बड़जात्या की इस फिल्म में कई बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे, जिसमें सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और करिश्मा कपूर शामिल थे। इस फिल्म के हर एक किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी अलग ही पहचान बनाई। वहीं, अब ‘हम साथ-साथ हैं’ की हीरोइन प्रीति और सपना एक बार फिर साथ नजर आई हैं। दरअसल, करिश्मा कपूर और सोनाली बेंद्रे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

प्रीती और सपना का डांस

शेयर किए गए वीडियो में सोनाली और करिश्मा मिनी रियूनियन एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं। सालों बाद करिश्मा और सोनाली एक साथ नजर आईं। दोनों ने डांस भी किया। ‘हम साथ-साथ हैं’ के गाने ‘म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर पर’ एक्ट्रेसेस ने शानदार डांस किया। सोनाली ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, “इसका रीमेक बनाना पड़ा। पुराने समय की याद आ रही है।” उन्होंने इस दौरान तब्बू और नीलम को भी काफी मिल किया। ये वीडियो रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 3’ के सेट का है। सोनाली बेंद्रे इस शो में जज के रूप में नजर आ रही हैं।

फैंस को पसंद आया वीडियो

करिश्मा और सोनाली के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वे तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, साथ ही इस रियूनियन को देख बेहद खुश हो रहे हैं। करिश्मा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही वेबसीरीज ‘ब्राउन द फर्स्ट केस’ में नजर आएंगी। ये सीरीज फेमस बुक ‘सिटी ऑफ डेथ’ पर बेस है। इस सीरीज में करिश्मा कपूर एक जासूस के किरदार में नजर आने वाली हैं। ब्राउन सीरीज को अभिनय देव प्रोड्यूस कर रहे हैं। करिश्मा ने तीन साल पहले वेब सीरीज ‘मेंटलहुड’ से अपना ओटीटी डेब्यू किया था। अब एक बार फिर वे अपनी अदाकारी दिखाने के लिए तैयार है।

 

Related Articles

Back to top button