ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

लैंगिक अपराध का मामला दर्ज होने पर शारदा मंदिर प्रबंध समिति से हटाए गए दोनों कर्मचारी

सतना। मैहर में मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति के दो कर्मचारियों को अशोभनीय कृत्य और मैहर थाने में लैंगिक अपराध का प्रकरण दर्ज होने पर सेवा से पृथक कर दिया गया है। प्रबंधन समिति द्वारा रखे गए कर्मचारियों की सेवाएं प्रशासक मां शारदा देवी मंदिर प्रबंधन समिति एवं एसडीएम मैहर सुरेश जादव ने सAमाप्त कर दी है। दरअसल मैहर में हुए नबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद इन कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगा, जिसके बाद लैंगिक अपराध के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने दोनों को समिति से हटाने की कार्रवाई की है।

प्रशासन ने आदेश जारी कर कहा मंदिर की छवि धूमिल हुई

समिति से हटाए गए कर्मचारियों में प्रबंधन समिति द्वारा रखे गए कर्मचारी रवीन्द्र कुमार रवि और अतुल बढौलिया हैं। जिन्हें मां शारदा देवी मंदिर प्रबंथ समिति के प्रशासक एसडीएम ने आदेश जारी कर हटा दिया है और कहा कि इनके कृत्य से मंदिर समिति की छवि धूमिल हुई है।

Related Articles

Back to top button