ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बीमारी से परेशान महिला कमरे में फंदे पर झूली मौत

भोपाल। शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना गुरुवार शाम की है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने बात का जिक्र किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतका बीमार थी। पोस्‍टमार्टम के बाद महिला का शव स्‍वजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

अवधपुरी थाने में पदस्‍थ एएसआइ साहिब लाल कुम्हरे के मुताबिक वल्लभ नगर अवधपुरी निवासी शकुन्तला पटेल गृहणी थी। उनके पति खनन विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि एक बेटा व बेटी दूसरे शहरों में नौकरी करते हैं। वह अपने पति के साथ रहती थी। गुरुवार उनके पति खुद का इलाज कराने के लिए अस्पताल गए थे। इसी दौरान महिला ने फांसी लाग ली। स्‍वजन उसे फंदे से उतारकर अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्‍टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

उधर, मिसरोद इलाके में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मिसरोद थाना पुलिस ने बताया कि कृष्णा इन्क्लेव निवासी नीलम ठाकुर (29) ने गुरुवार दोपहर अपने घर में फांसी लगा ली। घटना का पता उस वक्त चला। जब नीलम को उसके एक दोस्त ने मोबाइल पर फोन किया और वह रिसीव नहीं हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button