ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ब्लैक आउट साबित हो रहे शहर के मुख्यमार्ग-बाजार, नपा की लापरवाही से बढ़ सकता हैं क्राइम

छतरपुर (मध्य प्रदेश): छतरपुर शहर का नगरपालिका क्षेत्र शहर के मुख्य मार्ग, रास्ते, बाजरा ब्लैक आउट साबित हो रहे हैं। यहां के मुख्य बाजार और मार्ग सारी रात अंधेरे में डूबे रहते हैं। दुकानदार जो अपनी लाइटें दुकान-मकान के बाहर जली छोड़ जाते हैं, उन्हीं से रास्ते रोशन रहते हैं। नवरात्रि का पर्व चल रहा है। महिलाएं सुबह लगभग 4-5 बजे से मंदिरों में पूजा-अर्चना करने निकल पड़ती हैं। लेकिन शहर की सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। जिससे नगरीय प्रशासनिक व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े होते हैं।मुख्य बाजार में छाया अंधेरानजारा बुधवार तड़के सुबह 5 बजे शहर के सबसे व्यस्ततम बाजार और चौराहे का है। गांधी चौक बाजार से छत्रसाल चौक होकर आकाशवाणी तिराहा, बस स्टेंड से चौक बाजार तक अमूमन यही नजारा और हाल है। लोगों की माने तो नगरपालिका टैक्स तो पूरा वसूल करती है, बावजूद इसके व्यवस्थाओं के नाम पर यह हाल है।लोगों का कहना है कि भला हो उन लोगों का जो अपने घरों या दुकानों के बाहर रोशनी और सुरक्षा के उद्देश्य से बाहर के बल्ब, लाइट, LED जला देते हैं। जिससे कुछ-कुछ दूरी पर ही सही सड़क देखने लायक उजाला हो जाता है।

Related Articles

Back to top button