ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में बोले ब्रजभूषण- मुझ पर हमला हुआ लेकिन चेहरे पर शर्मिंदगी नहीं आने दी

इंदौर। भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह गुरुवार को इंदौर पहुंचे। वे करणी सेना के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मुझ पर भी एक हमला हुआ है, लेकिन मैंने कभी चेहरे पर शर्मिंदगी नहीं आने दी, न कमजोरी।

सिंह इंदौर में करणी सेना द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री कल्याणसिंह कालवी की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पहलवानों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को सिंह ने मंच पर आते ही रोका और फिर अपनी बात करना शुरू की।

राष्ट्रकवि दिनकर की पंक्तियां सुनाई

सिंह ने राष्ट्रकवि दिनकर की पंक्तियां भी सुनाई- सच है विपत्ति जब आती है, कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते, पल एक नहीं धीरज खोते, संकट का चरण न गहते हैं, जो आ पड़ता सब सहते हैं।

कोर्ट ने मना किया है

जब मीडियाकर्मियों ने सिंह से सवाल किया कि वे फेडरेशन के सवाल पर बचते क्यों हैं, इस पर उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मना किया है। कोर्ट ने कहा है कि सच्चाई अदालत में रखिए।

Related Articles

Back to top button