ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी मायाराम सुरजन भवन में नाट्य कार्यशाला

भोपाल,  शहर में प्रतिदिन सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। सोमवार 24 जुलाई को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

प्राकृतिक चिकित्सा शिविर – चौक धर्मशाला में निश्शुल्क प्राकृतिक शिविर लगाया जाएगा। समय : सुबह नौ बजे।

मयूरभंज छउ कार्यशाला – कीर्ति बैले एंड परफार्मिंग आर्ट द्वारा संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से 22 जुलाई से 5 अगस्त तक मयूरभंज छउ कार्यशाला मायाराम सुरजन स्मृति भवन (पीएंडटी चौराहा) में आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में प्रवेश निश्शुल्क है। इसका समय सुबह 10 बजे से 12 बजे दोपहर तक है। इसमें छउ गुरु चंद्र माधव बारिक, सहायक सिद्धर्थ बारिक और प्रकाश मीना प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

माह का प्रादर्श – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह के प्रादर्श श्रृंखला के अंतर्गत जुलाई के प्रादर्श के रूप में बैगा चक, डिंडोरी, मध्य प्रदेश के बैगा जनजाति समुदाय से संकलित पारंपरिक ‘ मांदर – एक पारंपरिक वाद्य यंत्र को दर्शकों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित किया गया है। मानव संग्रहालय में आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार संगीता ताहेड़ के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 39वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 जुलाई तक निरंतर रहेगी। आप इस चित्र प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देख सकते हैं।

श्रीमद्भागवत कथा – सेमरा क्षेत्र में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन। समय : दोपहर तीन बजे।

हिंडोला उत्सव – पुराने शहर के चौक बाजार लखेरापुरा में स्थित श्रीजी मंदिर में सावन मास में हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। समय – शाम छह बजे।

नृत्य गोष्ठी – नर्मदापुरम रोड स्थित प्रधान मंडपम में भोपाल महानगर नृत्य विधा पर आधारित मासिक गोष्ठी का आयोजन सोमवार को शाम साढ़े छह बजे से किया जाएगा। इस दौरान अपूर्वा आंबेडकर, नीलांशी जैन, मानस्वी तोलानी, अनीमा पांडे, पारूल सिंह, शीतल और कनिष्का रघुवंशी द्वारा कथक की प्रस्तुति दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button