ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कभी हादसा तो भी साजिश जानिए मध्य प्रदेश में कब-कब शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस

भोपाल न्यूज। वंदे भारत एक्सप्रेस जब से मध्यप्रदेश में शुरू हुई है, तब से किसी ना किसी हादसे या साजिश का शिकार हुई है। वंदे भारत एक्सप्रेस में कभी आग लगी, कभी पत्थरबाजी, कभी मवेशियों का सामने आ जाना, इन घटनाओं से ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई। अब जानते हैं कि आखिर कब हादसे व साजिश का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस।

17 जुलाई- ट्रेन के सी-14 कोच में लगी आग

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच की बैटरी में अचानक कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास आग लग गई। आग की खबर से ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर बीना नगर पालिका व रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग को बुझाया। बीना से रेलवे ने दुर्घटना राहत यान भी मौके के लिए रवाना किया।

21 जून- यात्रियों को टूटा मिला ट्रेन के अंदर का कांच

वंदे भारत एक्सप्रेस का चेयर कार श्रेणी का किराया 1735 रुपये व एक्जीक्यूटिव श्रेणी में किराया 3185 रुपये है। इस तरह यह देश की महंगी ट्रेनों में शुमार की जाती है, इसलिए इस ट्रेन की सुरक्षा का जिम्मा भी ईमानदारी से निभाना चाहिए। 21 जून को ट्रेन पर हुई पत्थरबाजी के चलते दो कोच के कांच टूट गए, इससे महंगा किराया देकर सफर कर रहे यात्रियों को असुविधा हुई।

10 जून- असामाजिक तत्वों ने पत्थर मारकर तोड़े कांच

रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर मारे जा रहे हैं, जिससे पांच कोच के 30 कांच को नुकसान पहुंचा है। पत्थरबाजी की इस घटना से यात्री दहशत में आ गए। पत्थरबाजी की यह घटना ग्वालियर से हजरत निजामुद्दीन के बीच हुई। भोपाल रेल मंडल ने ट्रेन के इन कांचों को बदलवा दिया है।

27 अप्रैल- वंदे भारत ट्रेन के इंजन का बोनट खुला

27 अप्रैल को ग्वालियर के डबरा में अचानक रेलवे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन के इंजन का बोनट खुल गया। उसके बाद जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर बोनट को ठीक किया। ट्रेन करीब 15 से 20 मिनट तक रुकी रही और यात्रियों को असुविधा हुई।

28 मई- वाशरूम के पाइप हुए क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली से चलकर रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की ओर जा रही वंदे भारत ट्रेन लगभग 20 मिनट करोंदा स्टेशन पर खड़ी रही। बताया जाता है कि ट्रेन के एक कोच के वाशरूम के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रेन ड्राइवर ने किसी जानवर के ट्रेन से टकराने की बात कही थी। ट्रेन करोंदा स्टेशन पर लगभर 20 मिनट तक खड़ी रही। उसके बाद कमलापति रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों को असुविधा हुई।

Related Articles

Back to top button