ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

देवास में चुनरी यात्रा में शामिल होंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान

देवास।  मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे देवास पहुंचेंगे। वे यहां चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर माता टेकरी पर मां को चुनरी अर्पित करेंगे। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में दो तीन घंटे का बदलाव किया गया है। मंगलवार को गौरव दिवस महोत्सव के दूसरे दिन चुनरी यात्रा दोपहर 3.30 बजे बाद निकाली जाएगी। विकास नगर स्टेडियम से माता टेकरी शंख द्वार तक यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जिसमें यात्रा में 50 हजार से अधिक शहरवासी भी सहभागिता करेंगे। यात्रा में सभी महिलाएं लाल रंग की वेशभूषा में रहेंगी। दोनों माताओं के लिए अलग-अलग चुनरी तैयारी की गई। चार की लाइन में दो चुनरी निकलेगी। महिलाएं कलश लेकर निकलेंगी। करीब एक किमी लंबी चुनरी माता को अर्पित होगी। वहीं गौरव दिवस के तीसरे 28 सितंबर को पुलिस परेड ग्राउंड कन्या पूजन होगा। जिसमें 5100 कन्याओं का भोजन होगा। कन्या भोजन की व्यवस्था मंदिर समिति करेगी।
मंगलवार को 3 बजे बाद यातायात की यह रहेगी व्यवस्था
1 बजे से बसें शहर में प्रवेश नहीं करेगी। बसें सीधे बायपास से घूमकर शहर में पहुंचेगी। 3 बजे बाद एबी रोड पर विकासनगर से लेकर सीढ़ी द्वार तक यातायात बंद कर दिया जाएगा, क्योंकि इसी मार्ग से चुनरी यात्रा गुजरेगी। इंदौर की ओर से आने वाले वाहनों को 3 बजे बाद डायवर्ट करके विकास नगर से बालगढ़ होते हुए देवास में प्रवेश करवाया जाएगा। भोपाल व मक्सी रोड की ओर से आने वाले छोटे वाहनों को भोपाल चौराहे से नाहर दरवाजा होते हुए सीधे बालगढ़ की और प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button