ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

अश्विन की फिरकी पर नाचे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज जानिए पहले टेस्ट के पहले दिन का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट डोमिनिका के विंडसर पार्क पर खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारत के फिरकी गेंदबाजों का आगे उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके। यहां जानिए पहले दिन के मैच का पूरा हाल

वेस्टइंडीज की पहली पारी मात्र 150 रन पर ढेर हो गई। चाय तक वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर आठ विकेट गंवा चुकी थी। वहीं, चाय काल के तुरंत बाद वेस्टइंडीज की पूरी टीम सिमट गई। 28 ओवर में वेस्टइंडीज की ओर से सिर्फ छह चौके ही लगे।

जवाब में भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं। इस तरह भारत पहली पारी में 70 रन पीछे है।

पहले दिन स्टंप के समय कप्तान रोहित शर्मा 30 और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 40 रन पर नाबाद हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से एलिक अथानाजे ने टेस्ट पदार्पण किया।

इससे पहले अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी के आगे इंडीज के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। अश्विन ने रिकॉर्ड तोड़ गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए, जबकि जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की ओर से एलिक एथनेज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन को भी अपना पहला टेस्ट खेलने का मौका मिला है।

टॉस के समय रोहित ने कहा था, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट में कदम रखने वाले अपने दोनों खिलाड़ियों को उनके खेल का मजा लेने देना चाहता हूं। वे बहुत मेहनत करके यहां पहुंचे हैं।’

Related Articles

Back to top button