ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रेलवे स्टेशन से नागपुर की महिला का पर्स चोरी करने वाला गिरफ्तार

उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर 26 जून को ट्रेन का इंतजार करते हुए नागपुर की एक महिला सो गई थी। एक बदमाश ने महिला का पर्स चोरी कर लिया था। पर्स में दस हजार रुपये, सोने के जेवरात व मोबाइल रखा था। मंगलवार को बदमाश फिर वारदात को अंजाम देने के लिए आया था। जीआरपी ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि रानी पत्नी अंनत नांदेकर निवासी श्री अपार्टमेंट अयाेध्या नगर नागपुर महाराष्ट्र 26 जून को स्वजन के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थी। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर वह ट्रेन का इंतजार करते हुए सो गई थी।

महिला का बैग उसके समीप ही रखा हुआ था। महिला की नींद खुली तो पर्स नदारद था। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, पन्ना जड़ित अंगूठी, दस हजार रुपये व माेबाइल रखा हुआ था। महिला ने जीआरपी को शिकायत की थी। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोर वारदात करते हुए नजर आ रहा था।

पुलिस ने उसकी पहचान संदीप महावर निवासी रतलाम के रूप में की थी। मंगलवार रात को वह फिर से चोरी करने के लिए उज्जैन आया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से रानी का पर्स, जेवरात व मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपित ने रुपये खर्च कर दिए। पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Back to top button