ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

रतलाम के मदरसे में सबक याद नहीं करने पर मौलाना ने बेरहमी से बालक को पीटा वीडियो वायरल

रतलाम। रतलाम शहर के विरियाखेड़ी में स्थित एक मदरसे में मौलाना द्वारा दस से बारह वर्ष का छात्र को सबक याद नहीं करने पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। उसे प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया। इससे उसकी कमर व शरीर के अन्य हिस्सों पर पिटाई के निशान तक पढ़ गए। स्वजन ने मदरसे पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसका वीडियो किसी ने बना लिया जो वायरल हो रहा है। बालक के स्वजन ने इस संबंध में रतलाम पुलिस में कोई शिकायत नहीं की है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार वीडियो दो-तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। पिटाई करने वाला शिक्षक हाफिज बड़नगर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद मदरसा प्रबंधक ने उक्त मौलाना को नौकरी से निकाल दिया है।

20 दिन पहले ही हाफिज को रखा था

कुछ दिन पहले उक्त बालक को स्वजन ने मदरसे में भर्ती कराया था। दो-तीन दिन पहले एक मौलाना ने उसकी पिटाई कर दी। जानकारी स्वजन तक पहुंची तो वे मदरसे पर पहुंचे और शिकायत करते हुए उक्त मौलाना को निकालने की मांग की। इस दौरान स्वजन ने जमकर आक्रोश भी जताया। मदरसा कमेटी के सदर (अध्यक्ष) मोहम्मद रफीक का इस संबंध में कहना है कि हाफिज को 20 दिन पहले ही रखा था।

बालक सबक याद नहीं कर पा रहा था

जब भी किसी हाफिज को नौकरी पर रखते है तो उसे सख्त हिदायत दी जाता है। हाफिज को भी हिदायत दी थी कि किसी भी बच्चे के साथ मारपीट नहीं करना है। बालक दीमागी रूप से कुछ कमजोर है, वह सबक याद नहीं कर पा रहा था। हाफिज ने उससे कुछ कहा तो वह हंसता हुआ चला गया। इस पर हाफिज समझे कि वह उनकी मजाक उड़ा रहा है। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की, जो गलत है।

जब यह बात संज्ञान में आई तो हमने हाफिज को फटकार लगाते हुए कहा कि बच्चे को इस तरह मारा जाता है। क्या कोई अपने बच्चों को इस तरह मारता है। बालक के स्वजन से कहा था कि वे जो भी कार्रवाई करना चाहे, करें, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करना है, बस हाफिज को मदरसे से निकाल दो।हमने उसे निकाल दिया।

जांच कराई जा रही है

अभी तक कोई शिकायत सामने नहीं आई है। थाना प्रभारी को भी निर्देशित किया गया है कि वीडियो के प्रकरण की जांच करे। बालक या उसके स्वजन शिकायत करेंगे तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। – राकेश खाखा, एएसपी

Related Articles

Back to top button