ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

फ्रांस में पांचवें दिन भी कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी 700 से ज्यादा गिरफ्तार

फ्रांस में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पांचवीं रात यानी शनिवार को भी कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन, तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। पुलिस ने बताया कि हिंसा के मामले में शनिवार को 719 लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे एक दिन पहले 1300 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मीडिया सूत्रों के मुताबिक हिंसा की घटनाओं को लेकर अब तक 2400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन हिंसा कम नहीं हो रही है।

जानिए पूरा मामला

फ्रांस के नैनटेरे उपनगर में 17 वर्षीय किशोर नाहेल (Nehal) की पुलिस फायरिंग में मौत के बाद हिंसा और विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार 27 जून को ट्रैफिक जांच के दौरान 17 वर्षीय नाहेल की हत्या का वीडियो सामने आया है। उसके बाद से पेरिस उपनगर में गुस्सा फूट पड़ा और तेजी से पूरे देश में हिंसा भड़क गई। इस बीच शनिवार को किशोर नाहेल को दफना दिया गया। लेकिन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद पांचवी रात यानी शनिवार को भी व्यापक विरोध-प्रदर्शन हुए। कई जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। साथ ही सैकड़ों पुलिस थानों-सरकारी भवनों पर हमले हुए हैं।

अब तक 2,400 गिरफ्तार

फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि हिंसा रोकने के लिए देशभर में 45,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मंगलवार रात को प्रदर्शन की शुरुआत के बाद से पुलिस ने कुल 2,400 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से आधी से ज्यादा गिरफ्तारियां हिंसा की चौथी रात को हुईं। इस दिन 1300 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने करीब 2,500 दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की है।

सोशल मीडिया जिम्मेदार?

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में बेकाबू हालात के लिए सोशल मीडिया को काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया है। मैक्रों ने उन सोशल मीडिया प्लेटफार्म को आड़े हाथों लिया, जिन्होंने हिंसा और कारों तथा इमारतों को आग लगाए जाने की तस्वीरें प्रसारित की हैं। सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट और टिकटॉक पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनका इस्तेमाल अशांति फैलाने के लिए किया जा रहा है। शुक्रवार को अपने भाषण के दौरान, मैक्रों ने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ‘जिम्मेदारी’ समझने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button