ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने वाली गिरोह की रातीबड़ थाने में भी एफआइआर टीआइ को किया लाइन हाजिर

भोपाल। दुष्कर्म के केस में झूठे केस में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली महिला और उसके साथी पर टीटीनगर के बाद अब रातीबड़ थाने में अड़ीबाजी समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज करवा दी है। महिला ने रातीबड़ में भी तीन दिन पहले एक प्रापर्टी ब्रोकर के साथ अड़ीबाजी की थी और उससे ढाई लाख रुपये लेने के बाद भी उस पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआइआर दर्ज करा दी थी। मामले सच्चाई सामने आने के बाद आला अधिकारियों ने सबसे पहले थाना प्रभारी रातीबड़ को लाइन हाजिर किया और बाद में महिला पर कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक ने इसकी पुष्टि की है। इस मामले में टीआइ व थाने के कुछ पुलिस कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में हैं। मामले का राजफाश टीटी नगर पुलिस ने किया था इस मामले में महिला और उसके एक पुलिसकर्मी साथी गोपाल सिंह पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।

इन कारोबारियों को फंसाया झूठे दुष्कर्म के मामले में:-

टीआइ चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि कोटरा सुल्तानाबाद निवासी ओम सिंह भदौरिया (51) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उनके दफ्तर में आरोपित महिला काम करती थी। उसे उन्होंने मार्च 2023 में नौकरी से निकाल दिया। 7 जून को महिला ने पति प्रहलाद गोस्वामी और एसएएफ आरक्षक गोपाल सिंह सिसोदिया के साथ मिलकर टीटी नगर थाने में ओम सिंह भदौरिया के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। आरोपित अड़ीबाज महिला ने एक दिन पहले ही प्रापर्टी ब्रोकर अमित परिहार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसमें उसने बताया था कि वह वह ब्रोकर हैं और भूखंड को बिकवाने और खरीदने का काम करती है। इसी काम के दौरान वह अमित परिहार नाम युवक के संपर्क में आई थी। दो दिन पहले अमित युवती को साथ में लेकर गोरा गांव में प्रॉपर्टी देखने के लिए गया था। वहां उसने दुष्कर्म किया था।बाद में मामला झूठा निकला।

Related Articles

Back to top button