ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दिनभर उमस के बाद शाम को इंदौर तरबतर चार घंटे में दो इंच बारिश

इंदौर। गुरुवार को इंदौर में दिनभर गर्मी व उमस के कारण लोग परेशान होते रहे। वहीं, शाम को तेज बारिश ने इंदौर को तरबतर कर दिया। बारिश इतनी तेज थी कि शाम 4.30 से 8.30 बजे के बीच 47.6 मिलीमीटर यानी करीब दो इंच पानी बरस गया। सड़कों पर पानी जमा होने से कई चौराहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। इस मानसून सीजन में अब तक साढ़े आठ इंच बारिश हो चुकी है।

गुरुवार सुबह बादल छंटने के कारण शहर में सुबह नौ बजे तक धूप खिली। सुबह दक्षिणी और दक्षिणी पश्चिमी हवाएं छह किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। शहर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक था।

आने वाले दिनों में होगी अच्छी वर्षा

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में एक द्रोणिका, बीकानेर, चुरू, गुना, सीधी, बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं मध्य उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती घेरा बना हुआ है। यह जैसे ही अगले दो दिन में आगे बढ़ेगा, इसके प्रभाव से मप्र के कई हिस्सों में अच्छी वर्षा होगी। इंदौर में अगले दो से तीन दिन हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button