ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

सीधी की घटना पर तमतमाए ज्योतिरादित्य सिंधिया कहा ऐसा व्यक्ति समूची मानव जाति पर कलंक

ग्वालियर: ग्वालियर प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीधी की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीधी पर सवाल पूछने पर सिंधिया ने तमतमाते हुए कहा, ऐसा व्यक्ति समूची मानव जाति पर कलंक है। ऐसा घृणित व्यक्ति किसी दल का कार्यकर्ता नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा दो दिन पहले जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में यह घटना आई तो उस समय भोपाल में ही था। मुख्यमंत्री ने तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और सख्त कार्रवाई की भी गई है।

प्रियंका का अतिथि देवो भव: की तरह स्वागत:

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में 21 जुलाई को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन पर कहा ग्वालियर में (प्रियंका गांधी) उनका अतिथि देवो भव: की तरह स्वागत है। प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। सिंधिया के गढ़ के सवाल पर बोले- लोकतंत्र में किसी का कोई गढ़ नहीं होता है। गढ़ की ओछी मानसिकता केवल कांग्रेस में है।

वादे करते हैं फिर पांच साल गायब हो जाते हैं:

सिंधिया ने वाल्मीकि समाज के सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा कुछ चेहरे चुनाव के समय नजर आते हैं। वादे करते हैं फिर पांच साल गायब हो जाते हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता के साथ यही हुआ। उन्होंने कहा, मेरा मानना है किसी भी नेता और दल की ओर से किए गए वादे को पूरा नहीं करने से बड़ा कोई विश्वासघात नहीं होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज अंचल और नगर का कायाकल्प हो रहा है।

Related Articles

Back to top button