ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय ध्वज पर लघुशंका करने की फोटो ट्विटर पर की पोस्ट बाग थाने में प्रकरण दर्ज

बाग। राष्ट्रीय ध्वज पर पेशाब करने की फोटो ट्विटर पर तमिलनाडु से पोस्ट की गई। इसे लेकर इंटरनेट मीडिया पर सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले उमरी के युवाओं ने लिखित शिकायती पत्र बाग थाने पर दिया। इस मामले में पुलिस ने डीएमके के पदाधिकारी के विरुद्ध बाग थाने पर प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी जगदीशचंद्र निनामा ने बताया कि मामला बुधवार की रात दर्ज किया गया। पुलिस ने तमिलनाडु के ट्विटर अकाउंट होल्डर शफीक नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया, जो कि डीएमके आइटी विंग का पदाधिकारी बताया गया है।

आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपित के ट्विटर अकाउंट की जानकारी सायबर सेल से निकाली जा रही है।

इसी आधार पर नाम और पते की जानकारी मिल पाएगी। साथ ही टेक्नीकल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है। इस संबंध में साक्ष्य एकत्रित कर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।

नफरत फैलाने के उद्देश्य से पोस्ट की

ग्राम उमरी के सीताराम पुत्र जामसिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट पांच जुलाई की सुबह देखी। उसने यह पोस्ट साथियों को दिखाई। इस पर सीताराम अपने साथियों के साथ बाग थाने पर पहुंचे। लिखित आवेदन दिया कि आरोपित ने देश में नफरत फैलाने के उद्देश्य से अपमानजनक सामग्री के रूप में ध्वज पर पेशाब करते पोस्ट की है।

कहा गया कि ट्विटर अकाउंट पर उसने किसी व्यक्ति का रंगीन चित्र पोस्ट किया है। थाना प्रभारी जगदीशचंद्र निनामा ने बताया कि राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2, भादंवि 1860 की धारा 153 बी और आइटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button