ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रवेश शुक्ला के घर पर कुछ ही देर में चलेगा बुलडोजर राहुल गांधी और मायावती ने ट्वीट कर साधा निशाना

सीधी। आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने वाले भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला के घर पर कुछ ही देर में बुलडोजर चलेगा। बुलडोजर घर पर पहुंच चुका है। प्रवेश शुक्‍ला के घर राजस्व अमला पहुंच चुका है। भाजपा नेता के इस कृत्य को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ट्वीट पर हमला बोल रहे हैं। बसपा सुप्रीमो ने ठीक किया है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जांच अधिकारी ने बताया कि दीनदयाल साहू ने वीडियो बनाया था। दोपहर बाद कोर्ट में पेशी होगी, वीडियो बनाने और वायरल करने वाले पर भी कार्रवाई होगी। पेन ड्राइव पुलिस ने किया जब्‍त।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने ट्वीट किया है

यह नियुक्ति पत्र उन लोगों के लिए है जो बोल रहे हैं प्रवेश शुक्ला भारतीय जनता पार्टी का सदस्य नहीं है। वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष है। विधायक केदारनाथ शुक्ला ने उसे अपना प्रतिनिधि बनाया है। अपने ट्वीट में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल कुचवाही का एक पत्र भी संलग्न किया है जिसमें प्रवेश शुक्ला का नाम चौथे नंबर पर है। लेटर पैड पुष्पराज सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष के नाम से है। हालांकि इस लेटर पैड में दिनांक का उल्लेख नहीं किया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर पूरे मामले की घोर निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बारीकी से पूछताछ कर रही है

आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका करने वाले भाजपा नेता को पुलिस टीम ने उसके गांव खैरहवा के पास से दबोच लिया है। पुलिस रात में ही थाने लेकर पहुंची। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने बताया कि गमछे के सहारे बाहर भागने की फिराक में था। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस आरोपित से पूरे घटना को लेकर बारीकी से पूछताछ कर रही है।

जिला पंचायत सीईओ ने बहरी थाने पहुंचकर पीड़ित से बात की

जिस आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला ने लघु शंका किया था। इसके बाद पीड़ित एक शपथ पत्र भी इंटरनेट मीडिया में वायरल होने पर देर रात जिला पंचायत सीईओ राहुल धोटे बहरी थाना पहुंचकर पीड़ित से बात किया। दरअसल शपथ पत्र आने के बाद वह किसी के दबाव में है वह ऐसा क्यों शपथ पत्र दिया है इसकी जानकारी लेने पहुंचे थे। पीड़ित ने जिला पंचायत सीईओ से भी कहा है कि वह किसी के दबाव में नहीं है।

पकड़े जाने के दौरान आरोपित भगवा गमछा से सिर ढंके था

भाजपा नेता प्रवेश शुक्ला पुत्र रमाकांत शुक्ला निवासी कुबरी ने करीब एक सप्ताह पहले बहरी बाजार में ही रात के समय नशे की हालत में एक आदिवासी युवक के ऊपर लघुशंका की थी, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर युवक को गिरफ्तार करने एवं कड़ी सजा देने के निर्देश दिए।

मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों का अपमान

आज मेरा मन मध्य प्रदेश के आदिवासी भाई बहनों के अपमान की घटनाओं से बहुत दुखी है। सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के ऊपर भाजपा नेता के पेशाब करने का वीडियो देखकर रूह कांप जाती है। क्या सत्ता का नशा इस कदर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर चढ़ गया है कि वे इंसान को इंसान नहीं समझ रहे। यह घटना आदिवासी अस्मिता पर प्रहार है। यह घटना टंट्या मामा और बिरसा मुंडा जैसे महापुरुषों का अपमान है। यह घटना मध्य प्रदेश के करोड़ों आदिवासी भाई बहनों का अपमान है। मैं शिवराज सरकार को चेतावनी देता हूं कि आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचारों को सरकारी संरक्षण देना बंद करें। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से आदिवासी समाज के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिला कर रहेगी।

मां और पिता जोर-जोर से चिल्ला कर रोने लगे

आरोपित को धरपकड़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले ने मोर्चा संभाला। एसडीओपी,थाना प्रभारी पवन सिंह, कमर्जी थाना प्रभारी भूपेश बैंस, मझौली थाना प्रभारी दीपक बघेला, थाना प्रभारी अमिलिया अशोक पांडे, सिटी कोतवाली योगेश मिश्रा सहित साइबर सेल प्रदीप मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल रहा। जैसे ही पुलिस आरोपित युवक को लेकर थाने पहुंची पहले से मौजूद मां, और पिता जोर-जोर से चिल्ला कर रोने लगे।

Related Articles

Back to top button