ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

26 साल से कर रहे अमरनाथ यात्रा 4 बार बाइक से गए इस साल साइकिल से रवाना

देवास। जय बाबा अमरनाथ बर्फानी भूखे को अन्न प्यासे को पानी के जयकारे के साथ बाबा के भक्त आनंदसिंह ठाकुर साइकिल से अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। कोरोना काल और आतंकी हमलों के बीच भी ठाकुर लगातार यात्रा करते आ रहे हैं। 1996 से आनंद सिंह हर साल बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जाते हैं। ठाकुर चार बार बाइक से अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं और इस वर्ष वह साइकिल से अमरनाथ यात्रा के लिए निकले हैं।

जब तक शरीर साथ देगा तब तक करेंगे अमरनाथ यात्रा

ठाकुर के सायकल से अमरनाथ यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर मां शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें साफा व हार पहनाकर, दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। वर्ष 2020 व 2021 जब वैश्विक संकट कोरोना काल था तब भी वह नहीं रुके और अमरनाथ यात्रा पर जाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में वह पठानकोट तो वर्ष 2021 में वह यात्रा के दौरान बालटाल तक ही जा सके थे। ठाकुर ने कहा जब तक उनकी सांसे चलती रहेंगी और शरीर साथ देगा तब तक वह बाबा अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा करते रहेंगे।

अमरनाथ यात्र के लिए जत्था रवाना

गुरु पूर्णिमा पर अमरनाथ यात्रा का जत्था देवास से रवाना हुआ। यात्रा प्रस्थान करने के पूर्व सर्वप्रथम सद्गुरु पादुका पूजन व उज्जैन में नाग चंद्रेश्वर महादेव का अभिषेक षोडशोपचार पूजन कर उनसे यात्रा हेतु बल प्राप्त करने का आशीर्वाद लिया। देवास में भूतेश्वर महादेव का वेदोक्त रीति से अभिषेक पूजन किया गया।

यात्रा कर रहे पंडित राजेंद्र शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, लवेश शर्मा का स्वागत पतंजली योग समिति प्रदेश प्रभारी राजेंद्र आर्य, संगठन महामंत्री अनंत जोशी, उस्ताद फाउंडेशन के मोंटी जाधव आदि ने किया। पंडित शर्मा ने बताया कि इस बार बाबा अमरनाथ बर्फानी को पंडित शर्मा द्वारा आभार पत्र प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही भगवा ध्वज समर्पित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button