ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आईएएस अधिकारी दो लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज जयसिंहनगर पुलिस ने की कार्रवाई

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाने में आईएएस अमरपाल सिह एवं तरुणेन्द्र शर्मा निवासी शहडोल के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया हैं। यह मामला खुशबू वर्मा पुत्री सुरेन्द्र कुमार वर्मा निवासी जोडौरी, थाना बैकुंठपुर जिला रीवा की शिकायत पर जांच उपरान्त दर्ज किया गया है।

खुशबू वर्मा ने आरोप लगाया है कि ग्राम खुशरवाह तहसील व थाना जयसिंहनगर में स्टेट हाईवे से लगा पेट्रोल पम्प की असली मालिक व डीलर वह है। वह भारत पेट्रोलिंयम की अधि‍कृत डीलर है।

पेट्रोल पम्प के एलाट होने पर पेट्रोल पम्प के संचालन हेतु निर्माण कार्य की आवश्यकता थी। उसके परिचित आईएस अधिकारी अमरपाल सिंह निवासी शहडोल ने विश्वास दिलाया कि जयसिंहनगर क्षेत्र में उनकी पत्नी विधायक थी तथा उनका निवास शहडोल में है। पेट्रोल पम्प का निर्माण कार्य उनके आदमी कर देंगे‌। पैसे की व्यवस्था कर उन्‍हें दे दें।

खुशबू ने बताया कि उसके विश्वास पर अमरपाल सिंह को पम्प के निर्माण के लिए राशि दे दी थी। जिसके बाद आईएएस ने तरुणेन्द्र शर्मा निवासी शहडोल व मुझे भोपाल बुलाया और कहा कि तरुणेन्द्र शर्मा पेट्रोल पम्प का निर्माण कर आपको पेट्रोल पम्प दे देगा राशि मुझे दो। पेट्रोल पम्प के निर्माण हेतु राशि अमरपाल सिंह को दे दी।

अमरपाल सिंह ने एलाट हुए पेट्रोल पम्प के निर्माण का कार्य तरुणेन्द्र शर्मा को दिया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति द्वारा आईएएस के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी कर पेट्रोल पम्प हड़पने का प्रयास किया जा रहा है।

इस आरोप की जांच करने के बाद जयसिंहनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है जिसमें आईएस अमरपाल सिंह का नाम भी शामिल है। अमरपाल सिंह जयसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक प्रमिला सिंह के पति हैं। टीआई विनय सिंह गहरवार ने बताया कि आईएएस अमरपाल सिंह और अरुणेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button