ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जब लिफाफा खुला मिला तो कालेज ने डीएवीवी को क्यों नहीं बताया देंगे नोटिस

इंदौर। प्रश्नपत्र लीक कांड में रेडिएंट महाविद्यालय के प्रोफेसर डा. भुवनेश पंवार की भूमिका सामने आई है। अब महाविद्यालय पर कार्रवाई तय मानी जा रही है, क्योंकि प्रबंधन ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) को परीक्षा शुरू होने से पहले सीलबंद लिफाफा खुलने की कोई सूचना नहीं दी।

प्रोफेसर की करतूत को छिपाने में महाविद्यालय को विश्वविद्यालय प्रशासन दोषी मान रहा है। पुलिस की तरफ से जानकारी मिलने का देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंतजार कर रहा है। उसके बाद महाविद्यालय को नोटिस दिया जाएगा। उधर, स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं को लेकर महाविद्यालय को जिम्मेदारी नहीं सौंपी है। साथ ही आगामी किसी भी परीक्षा के लिए महाविद्यालय को केंद्र नहीं बनाने पर सहमति बनी है।

बीकाम का पर्चा हुआ था आउट

स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा के दौरान बीकाम का प्रश्नपत्र आउट हुआ था। 12 घंटे पहले ही विद्यार्थियों के पास इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रश्नपत्र पहुंच गया। विश्वविद्यालय की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच की तो पाया कि निजी महाविद्यालय के प्रोफेसर ने प्रश्नपत्र आउट किया था। अब विश्वविद्यालय प्रशासन पुलिस से जानकारी मिलने का इंतजार कर रही है। मगर उससे पहले ही कुलपति डा. रेणु जैन ने उप कुलसचिव रचना ठाकुर, सहायक कुलसचिव डा. विष्णु मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों से चर्चा की। उसमें महाविद्यालय को नोटिस देकर प्रोफेसर को हटाने को लेकर निर्देश देंगे। साथ ही केंद्र की सूची से महाविद्यालय को हटा दिया है।

नोटिस का जवाब आने के बाद होगी कार्रवाई

उपकुलसचिव रचना ठाकुर का कहना है कि महाविद्यालय ने प्रश्नपत्र को थाने से लाने और जमा करने के लिए शिक्षक की ड्यूटी लगाई थी। महाविद्यालय की दूसरी गलती यह है कि प्रश्नपत्र का लिफाफा खुलने के बारे में भी नहीं बताया। कुलपति ने महाविद्यालय को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। उनका जवाब मिलने पर महाविद्यालय पर दंड लगाया जाएगा।

संवेदनशील महाविद्यालय नहीं बनेंगे केंद्र

विश्वविद्यालय की बैठक में यह फैसला लिया है कि संवेदनशील महाविद्यालयों को केंद्र नहीं बनाएंगे। साथ ही केंद्रों से अब परीक्षा की ड्यूटी संभाल रहे शिक्षकों की जानकारी भिजवाना होगी। वहीं वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से केंद्रों से सीसीटीवी के सामने प्रश्नपत्र के लिफाफे खोलने की रिकार्डिंग भेजना होगी।

Related Articles

Back to top button