ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

फिर शर्मशार हुई मानवता, आदिवासी युवक पर पेशाब करते हुए नेता का वीडियो वायरल; घटना पर CM शिवराज हुए आग बबूला

सीधी। इंटरनेट मीडिया पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक को एक आदिवासी युवक पर लघुशंका करते हुए दिखाया गया है। इस घटना पर तीखी प्रत‍िक्रियाएं भी मिल रही हैं। युवक को भाजपा नेता और व‍िधायक प्रत‍िन‍िध‍ि बताए जाने पर भाजपा ने ट्वीट कर कहा है कि युवक का भाजपा से कोई संबंध नहीं है। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है और युवक पर एनएसए लगाने की बात कही है। इस मामले में बहरी थाना में मामला दर्ज कर ल‍िया गया है। सीधी से भाजपा विधायक केदार नाथ शुक्‍ल ने एएनआई से कहा है कि संबंध‍ित युवक न तो उनका सहयोगी है और न ही उनका प्रत‍िन‍िध‍ि है। उसका क‍िसी भी तरह से भाजपा से कोई संबंध नहीं है। वीडियो में लघुशंका करते युवक को भाजपा नेता बताया जा रहा है। वह बैठे हुए किसी गरीब-असहाय के ऊपर पेशाब कर रहा है। वीडियो कब का है, कहां का है इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। युवक को सीधी विधायक का प्रत‍िन‍िध‍ि बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में आरोपित को सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला का आईटीआई कॉलेज का विधायक प्रतिनिधि बताए जाने पर विधायक पुत्र गुरुदत्त शरण शुक्ल मालिक ने कहा है कि यह भाजपा का पदाधिकारी नहीं है और इनसे पहले ही इस्तीफा ले लिया गया था। देर शाम वायरल वीडियो मामले में प्रवेश शुक्‍ला नामक युवक पर अपराध कायम किया गया है। मामला सीधी तहसील के कुहारी गांव का बताया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपि‍त पर एनएसए की कार्रवाई की जा रही है। मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। उन्‍होंने ट्वीट क‍िया है- मेरे संज्ञान में सीधी जिले का एक वायरल वीडियो आया है। मैंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि अपराधी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर एनएसए भी लगाया जाए। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का कहना है कि प्रवेश शुक्ला नाम के व्यक्ति का भारतीय जनता पार्टी से कोई संबंध नहीं है। कांग्रेस नेता अरुण यादव और दीपक जोशी ने ट्वीट कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हर कुत्सित कृत्य जो आदिवासी समाज के विरोध में किया जाएगा, भारतीय जनता पार्टी उसका सदैव विरोध करेगी। भाजपा मप्र इस व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है।

Related Articles

Back to top button