ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को शिवराज का सरप्राइज! वेतन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे इतने रुपए

भोपाल: सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई। सरकार ने फैसला किया है कि प्रदेश में 10 नए कॉलेज खोले जाएंगे। शिवराज सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3,000 की बढ़ोतरी की है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 13,000 रुपए मानदेय मिलेगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानेदय में 750 की बढ़ोतरी की है अब यह मानदेय बढ़कर 5,750 रुपए प्रतिमाह हो गया है। इसके अलावा कैबिनेट में सर्वेक्षण परियोजना, रीवा की आवासीय भूमि, सिंचाई परियोजना, न्यास, बोर्ड गठन पर भी फैसले लिए गए।

1.कैबिनेट में फैसला लिया गया कि प्रदेश में 10 नए कॉलेज खोले जाएंगे। 4 कॉलेजों में नए विषय और 6 कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू किए जाएंगे। इसके लिए 589 पद भी स्वीकृत किए गए
2  धार जिले की बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना में लाइट की स्वीकृति दी गई।
3 . तकनीकी शिक्षा, कौशल और रोजगार विभाग कई विकास खंडों में शासकीय आईटीआई की स्थापना करेगा
4 . इसके लिए प्रशिक्षिकी 418 और प्रशासकीय 242 पदों को स्वीकृति दी गई।
5 . सरकार ने सागर में संत रविदास सांस्कृतिक एकता न्यास और मां अहिल्या कल्याण बोर्ड की स्थापना को भी मंजूरी दी।

Related Articles

Back to top button